मामला: नगर निगम बरनाला के वार्ड नं. 33 के घोषित परिणाम को लेकर
अपनी हार की बौखलाहट से हताश विरोधी लगा रहे है मनघड़त आरोप- धीरज दद्धाहूर
बरनाला, 1 जून (ब्यूरो): नगर निगम बरनाला के चुनाव को लेकर वार्ड नं. 33 से संबंधित विजयी प्रत्याशी और विरोधियों द्वारा आरोप- प्रत्योरोप का सिलसिला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निगम बरनाला के चुनाव में 36 वार्डों में रिकार्ड जीत से उत्साहित सीनियर आप नेता धीरज दद्धाहूर ने वार्ड नं. 33 के परिणाम को लेकर स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि अपनी हार की बौखलाहट से हताश विरोधी मनघड़त आरोप लगा कर लोगों को गुंमराह कर रहे है। जबकि सच्चाई और स्थिति इसके उलट सबके सामने है। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद अकाउंटिंग एजेंट, समाज सेवी गणमान्य व्यक्ति अनिल बांसल नाणा और विजय कुमार की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की घपलेबाजी का अंदेशा नहीं हो सकता। जबकि सच्चाई यह है कि वार्ड नं. 32 में हेमराज गर्ग की जीत की घोषणा के पश्चात् 45 मिंट का लंच ब्रेक था और उस स्थिति का लाभ उठाते हुए हेमराज गर्ग द्वारा अपनी पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी उर्मिला देवी के 10 वोटों से विजयी होने की अफवाह उड़ा दी। जबकि वह 89 वोटों से हार गई। ऐसी स्थिति में हेमराज की मानसिक स्थिति का अंदाजा भली प्रकार लगाया जा सकता है। यदि उन्हें अब भी किसी प्रकार की शंका दिखाई देती है तो इसके लिए कई विकल्प खुले है। जिनमें आर.टी.आई से जवाब उपरांत सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। जिसके लिए किसी भी प्रकार के तथ्यों को छिपाया नहीं जा सकता। धीरज दद्धाहूर ने कहा कि उन्होंने किसी भी महिला को न ही थप्पड़ मारा है और न ही कोई हानि पहुंचाई है। क्योंकि वह हमेशा ही महिलाओं, बहु बेटियों की इज्जत करते है। क्योंकि वह एक जिम्मेदार शहरी होने के साथ- साथ राजनीतिज्ञ है। वह इस प्रकार की किसी भी घिनौनी घटना की सख्त शब्दों में निंदा करते है। इस अवसर पर चमन लाल चत्री, वार्ड नं. 33 से विजयी आप पार्षद रीटा गोयल, संजय शॉक सलैकशन, इंद्रसैन, मनोहर सहौरिया, अमरजीत सिंह ग्रेवाल, अमित सहौरिया, राजीव लोचन मिठ्ठा, सुशील कुमार मित्तल सहौरिया, राम कुमार रामा के अतिरिक्त वार्ड के गणमान्य उपस्थित थे।